मेष :– आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।
वृषभ- नेत्र विकार से काफी परेशान हो सकते हैं। सेहत, व्यापार मध्यम है। अपने कुटुम्बों पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति मध्यम है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन- लग्न में ग्रहण योग बनता दिख रहा है। थोड़ी परेशानी वाली स्थिति है। सेहत, प्रेम मध्यम है। व्यापार भी मध्यम चल रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कर्क- स्वास्थ्य ठीक-ठाक,व्यापार मध्यम और प्रेम भी अभी मध्यम ही चल रहा है। थोड़ा बचकर चलें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
सिंह- अभी संक्रमण की आशंका बन रही है। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। सूर्यदेव लग्नेश हैं,राहु के साथ भी संक्रमण की स्थिति है। सेहत, प्रेम, व्यापार मध्यम है। थोड़ा बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
Related Posts
कन्या– स्थिति ठीक-ठाक है। सेहत ठीक, व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा समय है। स्वास्थ्य में कोई रिस्क न लें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। थोड़ा बचकर पार करें। पीली वस्तु का दान करें।
तुला- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन जल्द सब ठीक हो जाएगा। अपने सेहत पर ध्यान दें। लाभ के योग बनेंगे लेकिन जांच परख कर ही आगे बढ़ें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी हुई है। शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक– घर में उत्सव सा माहौल होगा। उर्जा का संचार होगा। घर में सुख-सम्पदा में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन सेहत पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। मां काली की अराधना करते रहें।
धनु- मां के सेहत पर ध्यान दें। जल्द ही कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। सेहत मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापार भी ठीक-ठाक। पीली वस्तु अपने पास रखें।
मकर- जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। उर्जा का संचार एकदम सही दिशा में चल रहा है। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम भी मध्यम है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ- अभी ज्यादा न बोलें। व्यापार में निवेश भी अभी रोक कर रखें। सेहत पर पूरा ध्यान दें। सफेद वस्तु का दान करें।
मीन- सामाजिक, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक हर दृष्टि से काफी अच्छा समय है। प्रेम में नजदीकियां, निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। भगवान शिव को जल अर्पित करें