24 घंटे के भीतर पंजाब में 19 मौतें, 710 पॉजिटिव

पंजाब में कोरोना वायरस महामारी ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। प्रदेश में आज जहां 710 नये केस सामने आये वहीं 24 घंटे के भीतर 19 और मरीजों ने जान गवां दी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक दिन में जालंधर में 5, मोहाली, पटियाला में 3-3, बठिंडा, होशियारपुर एवं लुधियाना में 2-2, गुरदासपुर व मानसा में एक-एक मरीज की जान चली गयी। प्रदेश में अब तक 146346 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं।

बठिंडा : सहारा जनसेवा संस्था द्वारा तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अंतिम संस्कार किया है। संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि लगभग 88 वर्षीय गहलोथ निवासी संगरिया राजस्थान, रामपुरा निवासी लगभग 60 वर्षीय मनजीत कौर, और निजी अस्पताल में 75 वर्षीय चनन सिंह की मौत हो गई है। संस्था द्वारा जिला प्रशासन से सूचना मिलने पर संस्था के सदस्यों जग्गा सिंह, टेक चंद, हरबंस सिंह, मनीकर्ण ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।

लुधियाना : सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि लुधियाना में पिछले 24 घंटों में महामारी के 98 नये मामले सामने आये जबकि दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

होशियारपुर : सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार को 15 नये केस सामने आने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 6765 हो गई है। वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 242 हो गई है।

Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments (0)
Add Comment