more helpful hints hoohootube nikki was lonely.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि दो महीने में पहली बार मरीज 7 लाख से कम

0

नयी दिल्ली : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की उपलब्धि का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि गत दो महीनों में पहली बार देश में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से कम हुई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 69 लाख के पार हो गई है।

इसी दौरान देश में दैनिक नये मामलों की संख्या लगातार 5वें दिन 60,000 से नीचे रही। 24 घंटे में 54,366 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को 77,61,312 हो गए। ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे 690 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,17,306 हो गई। देश में कोरोना के 6,95,509 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का 8.96 प्रतिशत है। कुल 69,48,497 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर अब 89.53 प्रतिशत तक हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।

देश में उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 गुना अधिक है। मंत्रालय के अनुसार दो महीनों (63 दिनों) में पहली बार भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से कम है। इससे पहले 22 अगस्त को यह संख्या 6,97,330 थी।

संक्रमण दर में गिरावट जारी :स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 14,42,722 परीक्षण किये जाने के साथ ही देश में 10 करोड़ से अधिक परीक्षण किये जा चुके हैं तथा संक्रमण दर में भी गिरावट जारी है। उसने कहा कि लगातार बड़े पैमाने पर परीक्षण से राष्ट्रीय संक्रमण दर में कमी लाने में मदद भी मिली है। मंत्रालय ने कहा फिलहाल राष्ट्रीय कोरोना संक्रमण दर 7.75 फीसद है।

Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

gf fuck from side and ass.cerita mesum