मरीजों का आंकड़ा 70 लाख के पार, 24 घंटे में 72 हजार नए संक्रमित, 86 हजार ठीक, 906 मरीजों ने जान गंवाई
- देश में कोरोना : अब तक 1.08 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 8.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है
- महाराष्ट्र में नवंबर तक पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने किया ऐलान
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 70 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में 72 हजार 89 नए संक्रमित मिले। अब तक 70 लाख 49 हजार 181 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 60 लाख 72 हजार 553 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
शनिवार को 86 हजार 712 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 906 लोगों की मौत हो गई। अभी 8 लाख 82 हजार 542 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 8 हजार 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना : पिछले 25 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो लग रहा है नए केस और मौत का पीक गुजर चुका है। इलाज करा रहे और एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या भी इसी दौरान रही।

15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1283 मौत हुई थीं, 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97 हजार 865 नए केस आए थे, 17 सितंबर को सबसे ज्यादा 10 लाख 17 हजार 703 एक्टिव केस थे, वहीं 21 सितंबर को सबसे ज्यादा 1 लाख 2 हजार 70 मरीज ठीक हुए थे।
शुक्रवार को देश में 73 हजार 220 नए केस आए, जबकि 82 हजार 292 मरीज ठीक हो गए। यह लगातार 20वां दिन था, जब नए केस 90 हजार से नीचे रहे। इससे पहले 16 सितंबर को नए केस का आंकड़ा 97 हजार 860 के पीक तक गया था।
कोरोना अपडेट्स (देश में कोरोना)
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में नवंबर तक पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में अनलॉक का पांचवां चरण जारी है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। लोकल ट्रेन, राज्य परिवहन (एसटी) और निजी बसों को चलाने की अनुमति दी गई है।
भुवनेश्वर में बीजेडी के विधायक उमाकांत सामंतरे ने कोरोना संक्रमित होने के बाद भी पार्टी नेता प्रदीप महारथी के अंतिम संस्कार में भाग लिया है। इसके चलते उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।
एक्टिव केस घटकर एक महीने पहले की स्थिति में पहुंचे
देश में एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 82 हजार हो गई है। इससे पहले 7 सितंबर को भी एक्टिव केस 8 लाख 82 हजार ही थे।
17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस चलाई जाएगी
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- तेजस एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से फिर से चलाई जाएगी। हाई स्पीड ट्रेन लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलती है। यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए मुंबई में अंधेरी में एक अतिरिक्त ठहराव होगा। सफर के दौरान यात्रियों को मास्क और फेस शील्ड पहनना होगा। सभी यात्रियों को कोविड-19 सुरक्षा किट भी दी जाएगी। इसमें हैंड सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स और फेस शील्ड होगा।
देश में कोरोना Update Live Cases
1. मध्यप्रदेश
शनिवार को राज्य में 1,616 नए केस सामने आए, 2,147 लोग रिकवर हुए और 25 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 45 हजार 245 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 27 हजार 34 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 612 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 2,599 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 2,123 लोग संक्रमित मिले और 15 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 56 हजार 908 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 1,636 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 लाख 33 हजार 918 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 21 हजार 354 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. बिहार
बिहार में शनिवार को संक्रमण के 1,140 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1 लाख 84 हजार 966 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 83 हजार 7 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 14 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 944 मरीजों की मौत हुई है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 11,416 लोग संक्रमित मिले। 308 मरीजों की मौत हो गई और 26 हजार 440 लोग ठीक होकर अपने घर गए। अब तक 15 लाख 17 हजार 434 लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 40 हजार 40 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लाख 55 हजार 779 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 21 हजार 156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शनिवार को 3,046 नए मरीज बढ़े, 4,063 लोग ठीक हुए और 60 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 33 हजार 712 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 3 लाख 87 हजार 149 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 40 हजार 210 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 6,353 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.