more helpful hints hoohootube nikki was lonely.

किसान प्रदर्शन : नोएडा लिंक रोड’ पर चिल्ला बॉर्डर बंद, ‘यूपी गेट’ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 जाम!

0

Farmer demonstration Shout border closed on Noida Link Road National Highway 9 jam near UP Gate

केन्द्र के नए 3 कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार नौंवे दिन शुक्रवार को भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहने के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग बंद रखे जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख सीमा बिंदुओं पर यातायात बेहद धीमा रहा। उत्तर प्रदेश के किसानों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ने वाला प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग-24 बंद कर दिया था, जिससे वहां से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे लोगों को परेशानी हुई। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘गाजियाबाद से दिल्ली आ रहे लोगों के लिए गाजीपुर में एनएच-24 पर दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर शुक्रवार को भी यातायात के लिए बंद रहा। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘लोगों को दिल्ली आने के लिए एनएच-24 की बजाय अप्सरा/भोपुरा बॉर्डर से आने का सुझाव दिया गया है।’

Farmer demonstration Shout border closed on Noida Link Road National Highway 9 jam near UP Gate
गौतमबुद्ध द्वार के पास किसानों के प्रदर्शन के कारण ‘नोएडा लिंक रोड’ पर चिल्ला बॉर्डर बंद है। लोगों को दिल्ली जाने के लिए ‘नोएडा लिंक रोड’ से बचने और डीएनडी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है। किसानों के केन्द्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े रहने के मद्देनजर पुलिस ने सिंघु, लांपुर, औचंदी, सफियाबाद, पियाओ मनियारी और सबोली पर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को यातायात के लिए बंद ही रखा।

Farmer demonstration Shout border closed on Noida Link Road National Highway 9 jam near UP Gate
उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारी किसानों ने ‘यूपी गेट’ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को जाम कर दिया है। वहीं पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली आने वाले दूसरे प्रवेश मार्गों पर डटे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कृषि कानून को वापस ना लिए जाने पर दिल्ली आ रहे अन्य मार्गों को भी जाम करने की बुधवार को चेतावनी दी थी। प्रदर्शन के शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहने के मद्देनजर सिंघु, टिकरी, चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर अब भी सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। सरकार के साथ बृहस्पतिवार को किसानों की बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रहने के बाद, प्रदर्शन के आगे भी जारी रहने का अनुमान है।

Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमेंफेसबुक पर लाइक करेंया ट्विटर पर फॉलो करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

gf fuck from side and ass.cerita mesum