मनोज्ञान – ‘मनोज्ञान’ साक्षर नहीं, शिक्षित बनाता है!’ केके
‘मनोज्ञान’ साक्षर नहीं, शिक्षित बनाता है! | मनोज्ञान kk | Hindi Artical | Artical of the day | Today Artical | Best Artical | Dainik Artical 07 October 2020 | aaj ka Artical |
मनोज्ञान पढ़ना नहीं, समझना सिखाता है फिर चाहे वो कोई किताब हो या फिर ज़िन्दगी।
एक गांव में एक व्यक्ति अपनी गाय को रस्सी से बांधकर जंगल की तरफ ले जा रहा था। तभी वहाँ से एक संन्यासी निकला। संन्यासी ने गाय चराने वाले को देखा तो वहां बड़ा मज़ेदार दृश्य था। चरवाहा उस गाय को जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश करता और गाय थी कि वह उल्टी तरफ भाग पड़ती। चरवाहा कभी गाय की रस्सी खींचता और कभी गाय को मारता। संन्यासी वहीं खड़े होकर देखने लगे की गाय है, चरवाहा है, रस्सी भी है।
Related Posts
लेकिन तीनो का क्रम एकदम अलग है। संन्यासी ऐसा सोच ही रहे थे कि तभी वहां से उस गाँव के बहुत से लोग निकले और वे भी गाय तथा चरवाहे के बीच की कशमकश देखने लगे। संन्यासी ने गाँव के लोगो से पूछा, “यह गाय इस चरवाहे के साथ बंधी है या फिर चरवाहा इस गाय के साथ बंधा है।” गाँव के लोगो ने कहा कि इसमें पूछने की क्या बात है। साफ बात है कि गाय इस चरवाहे के साथ बंधी है।
मनोज्ञान KK | Hindi Artical | Artical of the day | Today Artical | Best Artical | Dainik Artical 07 October 2020 | aaj ka Artical | मनोज्ञान kk
संन्यासी ने पूछा कि तब फिर यह गाय चरवाहे के साथ क्यों नहीं है? अगर गाय भाग जाए, जैसा कि वह कर रही है, तो फिर चरवाहा उसके पीछे भागेगा कि नहीं, जैसे कि वह भाग रहा है? उन लोगों ने कहा कि चरवाहे को तो गाय के पीछे भागना ही पड़ेगा। संन्यासी ने समझाया, “देखो! गाय के गले में जो रस्सी है वह बहुत साफ दिखाई दे रही है। वह दृश्य रस्सी है। गाय एक दृश्य बंधन से बंधी है, चरवाहे से। लेकिन चरवाहा भी एक अदृश्य बंधन से बंधा है गाय से। इसलिए वह गाय को छोड़ नहीं सकता।
मनोज्ञान KK | Hindi Artical | Artical of the day | Today Artical | Best Artical | Dainik Artical 07 October 2020 | aaj ka Artical | मनोज्ञान kk
इस प्रकार एक इंसान भी ऐसे अदृश्य बंधनों से बंधा रहता है जिसका उसे पता तक नहीं होता और वह जूझता रहता है। इसलिए इंसान को अपने मन के ज्ञान अर्थात मनोज्ञान से ऐसे अदृश्य बंधनों को समझकर इनसे मुक्त हो अपनी जिंदगी को संवारना चाहिए!
केके
WhatsApp @ 9667575858
मनोज्ञान KK | Hindi Artical | Artical of the day | Today Artical | Best Artical | Dainik Artical 07 October 2020 | aaj ka Artical | मनोज्ञान kk | Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.