हरियाणा में कोरोना – 1240 नये पॉजिटिव
बीते चौबीस घंटे के दौरान हरियाणा में कोरोना के 1240 नये कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। साथ ही 16 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 32 हजार 837 हो गया है। जबकि एक लाख 18 हजार 258 लोग रिकवर कर चुके हैं। इनमें से 12868 केस इस समय एक्टिव की श्रेणी में हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1513 पर पहुंच गया है।
Related Posts
हरियाणा में कोरोना की रिकवरी रेट भी पहले से बढ़ा है। अब 89.20 प्रतिशत दर पर रिकवरी हो रही है। वहीं, 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें अम्बाला में दो, यमुनानगर में एक, कैथल में एक, जींद में एक, रोहतक में दो, सोनीपत में दो, हिसार में तीन, सिरसा में तीन और फतेहाबाद में एक मौत हुई है। प्रदेश में कुल 2 लाख 58 हजार 403 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें एक लाख 13 हजार 765 लोग अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं।
मौजूदा समय में एक लाख 44 हजार 638 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक लिए 19 लाख 99 हजार 250 लोगों के सैम्पल लिए हैं। इनमें से 18 लाख 60 हजार 408 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है और 6266 के नतीजे आने बाकी हैं।
कहां कितनी मौतें (हरियाणा में कोरोना)
फरीदाबाद में 223, गुरुग्राम में 177, करनाल में 109, यमुनानगर में 111 अम्बाला में 99, कुरुक्षेत्र में 92, पानीपत में 91, पंचकूला में 87, हिसार में 72, सिरसा में 67, रोहतक 66, सोनीपत में 48, कैथल में 45, फतेहाबाद में 43, भिवानी में 36, जींद में 39, रेवाड़ी में 31, झज्जर में 26, नूंह में 23, पलवल में 16, महेंद्रगढ़ में 8 तथा चरखी दादरी में कोरोना की वजह से अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.