more helpful hints hoohootube nikki was lonely.

हरियाणा ने तोड़े कोरोना नियम तो चंडीगढ़ प्रशासन ने दी हिदायत

0

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा कथित रूप से कोरोना नियमों को तोड़ने पर केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ ने कड़ा नोटिस लिया है। यूटी प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने इस मामले में राज्य की मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। मामला हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हाल ही में की गई 4 हजार से अधिक क्लर्क भर्ती से जुड़ा है। लिपिकों को स्टेशन अलॉटमेंट के लिए चंडीगढ़ बुलाया जा रहा है। सेक्टर-17 स्थित हरियाणा लघु सचिवालय में पोस्टिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया हुआ है। क्लर्क भर्ती के नतीजे घोषित होते ही सरकार ने नवनियुक्त क्लर्कों को उनके विभाग अलॉट कर दिए। आगे का काम सरकार के विभागों को करना था। इसलिए विभागों ने चयनित लिपिकों को चंडीगढ़ बुलाया।

इस वजह से सेक्टर-17 में युवाओं की भीड़ जुट गई। अब चंडीगढ़ प्रशासन ने इस पर नोटिस लेते हुए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने को कहा है। यूटी प्रशासक के एडवाइजर के नोटिस के बाद राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे रोटेशन आधार पर ज्वाइनिंग के लिए क्लर्कों को बुलाएं। चंडीगढ़ की आपत्ति के बाद विभागों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है।

Read More : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना प्रमुख भदौरिया, फ्रांस की…

ब्रेकिंग  न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

gf fuck from side and ass.cerita mesum