more helpful hints hoohootube nikki was lonely.

Haryana News chandravati passed away : हरियाणा की पहली महिला विधायक और सांसद रहीं चंद्रावती का निधन

0

Haryana News chandravati passed away : हरियाणा की वरिष्‍ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती का आज सुबह निधन हो गया। वह 92 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थीं। उन्‍होंने रोहतक पीजीआई में अंतिम सांस ली। वह हरियाणा की पहली महिला वकील, पहली महिला विधायक, हरियाणा विधानसभा में किसी दल की पहली महिला विधायक दल नेता और हरियाणा की पहली महिला सांसद थीं।

Haryana News chandravati passed away : चंद्रावती का हरियाणा की राजनीति में कई दशक तक दबदबा रहा और वह महत्‍वपूर्ण पदों पर रहीं। वह हरियाणा की पहली महिला सांसद थीं। वह 1977 में भिवानी लोकसभ क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं। इसके साथ हर वह हरियाणा विधानसभा की पहली विधायक भी बनी थीं। वह हरियाणा में 2 बार मंंत्री भी बनीं। वह 1964 में पहली बार मंत्री बनीं और 1966 तक मंत्री रहीं। इसके बाद वह 1972 से 1974 तक राज्‍य में मंत्री रहीं। वह 1982 से 1985 तक हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहीं। चंद्रावती की आपातकाल और उसके बाद भी हरियाणा की राजनीति में महत्‍वपूर्ण याेगदान रहा। वह 1977 में हरियाणा में जनता पार्टी की अध्‍यक्ष रहीं और इस पद पर 1979 तक रहीं। वह फरवरी 1990 से दिसंबर 1990 तक पुडुचेरी की उपराज्‍यपाल रहीं।

उनके निधन पर विभिन्‍न राजन‍ीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। चंद्रावती को श्रद्धांजलि देने लोग काफी संख्‍या में सुबह से उनके निवास पर आ रहे हैं। पिछले दिनों राेहतक पीजीआई में उनके इलाज में लापरवाही बरतने पर विवाद पैदा हो गया था। इस मामले की जांच के बाद रोहतक पीजीआइ के कई अधिकारियों पर गाज गिरी थी।

गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार
चंद्रावती का उनके पैतृक गांव डालावास में किया जाएगा। परिजनों की मानें तो उनके शव को पहले दादरी स्थित सरकारी आवास पर लाया जाएगा और उसके बाद गांव डालावास ले जाया जाएगा। इस दौरान पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी जाएगी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित प्रदेश के मंत्री पहुंचने की आशंका है।

Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

gf fuck from side and ass.cerita mesum