चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे के दौरान 16 और मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4203 तक पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान 503 नये केस सामने आये जबकि 328 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घरों को भेज दिया गया। प्रदेश में अब तक 26,04,208 लोगों के सैंपल एकत्रित किये गये जिनमें से 1,33,658 पाॅजिटिव पाये गये जबकि 1,25,198 को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। इस समय प्रदेश में 4257 एक्िटव केस हैं। इनमें 18 मरीजों का वेंटीलेटर व 97 का आक्सीजन पहुंचा कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अनुसार बीते एक दिन में बठिंडा में 3, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली, मुक्तसर में 2-2 व फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, मोगा व तरनतारन में एक-एक की जान गयी।
लुधियाना : लुधियाना में गत 24 घंटों में कोरोना के 49 मामलों की पुष्टि हुई और दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।
Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.