
बीएसएफ ने अबोहर में पाक सीमा पर किया हथियारों का जखीरा बरामद, आतंकी साजिश नाकाम!
Abohar News | BSF Breaking News | Latest News
Vivek Khullar : अबोहर में बीएसएफ के डीआईजी मुख्यालय की गश्त पार्टी ने आज सुबह 7 बजे एक विशेष अभियान के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं। सूत्रों के अनुसार, भारी मात्रा में गोला-बारूद को पाकिस्तानी की तरफ से भारतीय सीमा में फेंक दिया गया था।
Abohar News | BSF Breaking News | Latest News
डीआईजी अबोहर की 124 वीं बटालियन के जवान जब आज सुबह ग़ज़नी चौकी के पास गश्त कर रहे थे, तब उनके हाथ यह हथियार लगे। बीएसएफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की गई है। ट्वीट में बताया गया है कि 12 सितंबर को सतर्क बीएसएफ के सैनिकों ने राष्ट्रविरोधी तत्वों की घातक नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया है।
बरामद किए गए हथियारों में 6 मैगजीन के साथ तीन एके-47 राइफल, 4 मैगजीन के साथ 91 आरडीएस और दो एम-16 राइफल्स, 57 आरडीएस, 4 मैगजीन के साथ दो पिस्टल और 20 आरडीएस शामिल हैं। इस बरामदगी के बारे में जलालाबाद पुलिस को भी सूचित किया गया है।
Abohar News | BSF Breaking News | Latest News
Hamara Today : ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.