अबोहर वासियों को गर्मी से मिली राहत
अबोहर, 25 जून (शर्मा) : पिछले लगभग एक सप्ताह भयानक गर्मी पड़ रही थी। कई लोगों के फ्रिजों में बर्फ तक जमनी बंद हो गई थी। आज वीरवार को सुबह करीब 7.30 बजे मौसम ने करवट बदल ली। पहले तेज हवाएं चली उसके बाद झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
इस बारिश से किसानों को भी काफी फायदा होगा जिनकी फसलें पानी के बिना सूख रही थी।