पंजाब में कांग्रेस के पूूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi की ट्रैक्टर यात्रा का कार्यकम फिर बदल गया है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पंजाब कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब में रीलॉन्च करेगी।
Rahul Gandhi Punjab Tractor Rally: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi की पंजाब में ट्रैक्टर रैली का कार्यक्रम एक बार फिर बदल गया है। राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा अब 4 अक्टूबर से शुरू हाेगी और 6 अक्टूबर को यह हरियाणा में प्रवेश करेगी। राहुल की यात्रा के कार्यक्रम में दो बार बदलाव हो चुका है। पहले वह 2 अक्टूबर से यह यात्रा शुरू करने वाले थे और इसे 3 अक्टूबर से कर दिया गया था। दूसरी ओर राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली से कांग्रेस पंजाब की सियासत में नवजाेत सिंह सिद्धू को रीलॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Related Posts
अब 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक पंजाब में होगी राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद शुक्रवार को राहुल गांधी की टैक्टर यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा का कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा, बस तिथि में बदलाव किया गया है। अब राहुल की यात्रा 4 अक्टूबर को शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवनीत ठुकराल ने इस संबंध में ट्वीट किया है।
उधर, पंजाब कांग्रेस ने Rahul Gandhi की ट्रैक्टर रैली की कामयाबी के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए फायर ब्रांड नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की कवायद में जुटी है। राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा के साथ कांग्रेस पंजाब में सिद्धू को लेकर नई शुरुआत करने की तैयारी में है। पंजाब कांग्रेस ने सिद्धू को पार्टी का स्टार करार दिया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस के स्टार हैं और राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली में आएंगे।
हरीश रावत की नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रस में सियासत गर्माई
हरीश रावत की नवजोत सिंह सिद्धू से दो बार मुलाकात हुई है। वीरवार को रावत की पहले सिद्धू से मुलाकात अमृतसर के सर्किट हाऊस में हुई। इसके बाद रावत देर रात सिद्धू के घर पहुंचे। हरीश रावत का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के स्टार हैं और वह खुद उन्हेंं राहुल गांधी की रैली में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सिद्धू के घर चाय पीने गए थे।
Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.