Mansa News | Hindi News | Today News | Latest News
Related Posts
मानसा : जिले में स्कूलों को खोलने को लेकर अभी कोई तैयारी नहीं है। अधिकारी भी इस बारे में कुछ बताने से कतरा रहे हैं। दूसरी तरफ पीआरटीसी बुढलाडा की बसें 26 रूटों पर चलेंगी। इससे हरियाणा राज्य में आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
जिला मानसा में कुल हाई व सेकेंडरी के 131 स्कूल हैं। इनमें कुल 31394 विद्यार्थी हैं। बुधवार देर शाम तक किसी सरकारी स्कूल में खोले जाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। इस बारे में हैंड सैनिटाइजर व अन्य सामग्री के लिए कोई फंड आदि भी नहीं जारी किया गया है। जिले में कुल पांच सिनेमा हाल है, मगर सरकार की ओर से अभी इस बारे में भी कहीं कोई सूचना नहीं है। पीआरटीसी बुढलाडा के डिपो मैनेजर परवीन कुमार ने कहा कि अब हरियाणा के लिए भी बसें चलेंगी। बरनाला डिपो से भी 61 रूट शुरू होंगे।
Mansa News | Hindi News | Today News | Latest News
Hamara Today न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें.